Current Affairs by SBA

विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में भारत ने जीते नौ स्वर्ण पदक


आयोजन:- 13-20 नवंबर, 2025
स्थान:- ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
पृष्ठभूमि:- IBA – इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की स्थापना 1979 में हुई थी
भागीदारी:- इवेंट में 18 देशों के लगभग 130 बॉक्सर्स ने हिस्सा लिया, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग वेट कैटेगरी शामिल थीं।
पदक तालिका:- भारतीय बॉक्सर्स ने कुल 20 पदक जीते, (9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य)
महत्व:- भारत ने पहली बार एक ही दिन में 7 स्वर्ण पदक जीतकर ‘डेली गोल्ड स्वीप’ का रिकॉर्ड बनाया।

स्वर्ण पदक (9)

  1. जैस्मीन लैम्बोरिया
    (57 KG) ने ताइपे की वू शिह यी को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  2. निकहत जरीन
    (51 KG) ने चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  3. परवीन हुड्डा
    (60 KG) ने जापान की अयाका तागुची को 3-2 से पराजित किया।
  4. अरुंधति चैधरी
    (70 KG) – (राजस्थान की खिलाड़ी) उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा को 5-0 से पराजित किया।
  5. प्रीति पवार
    (54 KG) ने इटली की सिरिन चरबी को 5-0 से पराजित किया।
  6. मीनाक्षी हुड्डा
    (48 KG) ने उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फरजोना को 5-0 से पराजित किया।
  7. नुपुर श्योराण
    (80 KG) ने उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिगबोएवा को पराजित किया।
  8. सचिन सिवाच
    (60 KG) ने पेरिस ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट मुनरबेक सेयितबेक उलू (किर्गिस्तान) को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  9. हितेश गुलिया
    (70 KG) ने कजाकिस्तान के मुर्सल नूरबेक को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक (6)

  1. अंकुश पंघाल
    • (80 किग्रा) इंग्लैंड के ओलादिमेजी शिट्ट से हारकर रजत पदक जीते।
  2. अभिनाश जम्वाल
    • (65 किग्रा) जापान के शियों निशियामा से कड़े मुकाबले में हारकर रजत पदक जीते।
  3. पवन बर्तवाल
    • (55 किग्रा) उज्बेकिस्तान के समंदर ओलिमोव के खिलाफ कठिन मुकाबला जीतने के बावजूद रजत पदक हासिल किया।
  4. जादुमणि सिंह
    • (50 किग्रा) उज्बेकिस्तान के असिलेव जलीलोव के खिलाफ कड़ा मुकाबला कर रजत पदक जीता।
  5. पूजा रानी – 80 किग्रा
  6. नरेंद्र बेरवाल – 90+ किग्रा

कांस्य पदक (5)

  1. नीरज फोगाट – 65 किग्रा
  2. सवीती बूढ़ा – 75 किग्रा
  3. सुमित कुंडू – 75 किग्रा
  4. जुगनू – 85 किग्रा
  5. नवीन – 90 किग्रा