Current Affairs by SBA

गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना

उद्देश्य :

  • नीति आयोग के आकांक्षी जिला / ब्लॉक कार्यक्रम के फ्रेमवर्क के आधार पर राजस्थान में चिन्हित ब्लॉक में सामाजिक- आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर, 2025 को यह योजना शुरू की गयी

रणनीति :

  • इस योजना के तहत सभी चिह‌नित ब्लॉकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं सामाजिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के सभी 41 जिलों के एक-एक ब्लॉक में इस योजना की शुरुआत की गई है।

वित्तीय प्रावधान:  2025-26 के राज्य बजट में आकांक्षी ब्लॉक विकाम के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें प्रत्येक ब्लॉक के लिए 1.5 करोड़ रुपये (अनटाइड निधि) का प्रावधान शामिल है।

क्रियान्वयन :

  • सभी 41 चयनित ब्लॉकों द्‌वारा बेसलाइन डाटा संग्रहण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं सभी चयनित ब्लॉकों से ब्लॉक विकास रणनीति प्राप्त हो चुकी है।
  • योजना से संबंधित 30 ब्लॉकों से प्लान ऑफ़ एक्शन प्राप्त हो चुके है।
  • विकास कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए 39 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को आधार बनाया गया है।
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय और जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय निगरानी समितियों का गठन किया गया है।

प्रोत्साहन: योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को प्रोत्साहन स्वरूप वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ब्लॉक को क्रमश: 50 लाख, 35 लाख एवं 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम :

  • भारत में पिछड़े जिलों के उत्थान के लिए वर्ष 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके तहत 112 आकांक्षी जिलों को चिह्नित किया गया।
  • इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान के 5 जिलों – बारां, धौलपुर, जैसलमेर, करौली व सिरोही को आकांक्षी जिलों के रूप में चिह्नित किया गया है।
  • इसके तहत 49 संकेतकों के आधार पर कार्य की निगरानी और मूल्यांकन किया जाता है तथा इस मूल्यांकन के आधार पर जिलों को पुरस्कार राशी प्रदान की जाती है
  • यह कार्यक्रम केंद्र सरकार एवं नीति आयोग द्वारा संचालित है।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम :

  • आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता से प्रेरणा लेते हुए भारत के 500 पिछड़े ब्लॉकों के उत्थान के लिए वर्ष 2023 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी
  • इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान के 27 ब्लॉक को शामिल किया गया है।

अभ्यास प्रश्न : Q) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत राजस्थान राज्य के 41 ब्लॉकों को शामिल किया गया है।

2. आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य के 4 जिलों को शामिल किया गया है।

3. आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत राज्य के 25 ब्लॉकों को शामिल किया गया है।

उपरोक्त में से कौन से कथन असत्य है१

a) केवल 1

b) केवल 1 और 2

c) केवल 2  और 3

d) सभी कथन असत्य है।

Ans (c) केवल 2 और 3